दिल्ली प्रवास में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या की केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह से सौहार्दपूर्ण भेंट, अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष आयोजन हेतु सादर आमंत्रण
आज दिल्ली प्रवास के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय श्री गिरिराज सिंह जी से सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस आत्मीय संवाद के दौरान आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष की प्रेरणाओं, उद्देश्यों एवं समाजोत्थानकारी अभियानों पर सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रव्यापी जनजागरण, चरित्र-निर्माण और सांस्कृतिक चेतना के लिए गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों से भी अवगत कराया।
भेंट-वार्ता के क्रम में आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने माननीय मंत्री महोदय को अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे
‘परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष’
के भव्य आयोजन हेतु सादर आमंत्रित किया।
माननीय श्री गिरिराज सिंह जी ने जन्म शताब्दी वर्ष की पावन भावना और सामाजिक नवचेतना के लिए हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने इस सौहार्दपूर्ण भेंट के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि ऐसे संवाद समाज-निर्माण के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करेंगें।
