अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या की लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से सौहार्दपूर्ण भेंट, शताब्दी वर्ष 2026 के राष्ट्रीय आयोजनों हेतु आमंत्रण
दिल्ली प्रवास के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने आज लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस आत्मीय मुलाक़ात में आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने माननीय अध्यक्ष महोदय को अगले वर्ष 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई समिट कार्यक्रम तथा नवंबर माह में हरिद्वार में प्रस्तावित परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की एवं उनमें सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
भेंट वार्ता के क्रम में माननीय अध्यक्ष महोदय ने इसी वर्ष सितंबर माह में देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुए AI के Pre Summit Event Faith & Future में अपने आगमन की स्मृतियों को साझा किया।
माननीय श्री ओम बिरला जी ने शताब्दी वर्ष 2026 के प्रस्तावित आयोजनों की भावनात्मक एवं वैचारिक महत्ता की सराहना करते हुए अपनी शुभेच्छाएँ प्रेषित कीं।
