हमारी वसीयत और विरासत (भाग 96): बोओ एवं काटो’ का मंत्र, जो हमने जीवन भर अपनाया

इस विराट को ही हमने अपना भगवान माना। अर्जुन के दिव्य चक्षु ने इसी विराट के दर्शन किए थे। यशोदा ने कृष्ण के मुँह में स्रष्टा का यही स्वरूप देखा था। राम ने पालने में पड़े-पड़े माता कौशल्या को अपना यही रूप दिखाया था और काकभुशुंडि इसी स्वरूप की झाँकी करके धन्य हुए थे।
हमने भी अपने पास जो कुछ था, उसी विराट ब्रह्म को— विश्वमानव को सौंप दिया। बोने के लिए इससे उर्वर खेत दूसरा कोई हो नहीं सकता था। वह समयानुसार फला-फूला। हमारे कोठे भर दिए गए। सौंपे गए दो कामों के लिए जितने साधनों की जरूरत थी, वे सभी उसी में जुट गए।
शरीर जन्मजात दुर्बल था। शारीरिक बनावट की दृष्टि से उसे दुर्बल कह सकते हैं। जीवनीशक्ति तो प्रचंड थी ही। जवानी में बिना शाक, घी, दूध के 24 वर्ष तक जौ की रोटी और छाछ लेते रहने से वह और कृश हो गया था। पर जब बोने-काटने की विधा अपनाई, तो पचहत्तर वर्ष की इस उम्र में वह इतना सुदृढ़ है कि कुछ ही दिन पूर्व उसने एक बिगड़ैल साँड़ को कंधे का सहारा देकर चित्त पटक दिया और उससे भागते ही बना।
सर्वविदित ही है कि अनीति एवं आतंक के पक्षधर एक किराए के हत्यारे ने एक वर्ष पूर्व पाँच बोर की रिवाल्वर से लगातार हम पर फायर किए और उसकी सभी गोलियाँ नलियों में उलझी रह गईं। रिवाल्वर उससे भय के मारे वहीं गिर गई। अब की बार वह छुरेबाजी पर उतर आया। छुरे चलते रहे। खून बहता रहा, पर भोंके गए सारे प्रहार शरीर में सीधे न घुसकर तिरछे फिसलकर निकल गए। डॉक्टरों ने जख्म सी दिए और कुछ ही सप्ताह में शरीर ज्यों-का-त्यों हो गया।
क्रमशः जारी
पं श्रीराम शर्मा आचार्य
Recent Post

ब्राह्मण मन और ऋषिकर्म
Read More

हमारी वसीयत और विरासत (भाग 98): बोओ एवं काटो’ का मंत्र, जो हमने जीवन भर अपनाया
Read More
.jpg)
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 97): बोओ एवं काटो’ का मंत्र, जो हमने जीवन भर अपनाया
इसे परीक्षा का एक घटन...

हमारी वसीयत और विरासत (भाग 96): बोओ एवं काटो’ का मंत्र, जो हमने जीवन भर अपनाया
Read More

हमारी वसीयत और विरासत (भाग 95): बोओ एवं काटो’ का मंत्र, जो हमने जीवन भर अपनाया
हिमालययात्रा से हरिद्वार लौटकर आन...

हमारी वसीयत और विरासत (भाग 94): शान्तिकुञ्ज में गायत्री तीर्थ की स्थापना
गुजारा अपनी जेब से एवं काम दिन-रा...
.jpg)
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 93): शान्तिकुञ्ज में गायत्री तीर्थ की स्थापना
यह...

हमारी वसीयत और विरासत (भाग 92): शान्तिकुञ्ज में गायत्री तीर्थ की स्थापना
दे...

उत्तर प्रदेश में आयोजित हुआ रक्तदान महायज्ञ, परिजनों ने 2115 यूनिट किया रक्तदान
उत्तर प्रदेश राज्य के जनपदों में अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े परिजनों ने 21 सितंबर को सामूहिक रूप से रक्तदान महायज्ञ शिविर का आयोजन किया। शिविर में सुल्तानपुर जनपद द्वारा कीर्तिमान स्थापित कर...

जनपद कौशाम्बी के गायत्री परिजनों ने सामूहिक रक्तदान महायज्ञ का लगाया शिविर, 21 परिजनों ने किया रक्तदान
• माता भगवती देवी शर्मा जी की जयंती के अवसर पर लोगों ने रक्तदान कर दी आहुति
• जनपद के 21 परिजनों ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त केंद्र मंझनपुर में किया रक्तदान
...