३०२ वां रविवारीय वृक्षारोपण श्रंखला कार्यक्रम में पहुंचे आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी।
३०२ वां रविवारीय वृक्षारोपण श्रंखला कार्यक्रम में पहुंचे आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी।
।। अहमदाबाद, गुजरात ।। अपने गुजरात प्रवास में दिनांक 7 अप्रैल 2024 को युवाओं के हृदय सम्राट, अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी एवं आदरणीया शेफाली पंड्या जी गायत्री परिवार यूथ ग्रुप अहमदाबाद द्वारा परम पूज्य गुरुदेव के सप्त आंदोलन में से एक वृक्ष गंगा अभियान से संबद्ध ३०२ वां रविवारीय वृक्षारोपण श्रंखला कार्यक्रम में पहुंचे। धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लेकर *कार्यक्रम की शुरुवात वृक्ष लगाकर हुई* । कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं सभी गायत्री परिजनों को संबोधित करते हुए डॉक्टर पंड्या जी ने कहा कि आज पर्यावरण का संकट से विश्व वसुधा को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हमें यह सोचना चाहिए कि यदि भविष्य की पीढ़ियों को वर्तमान विभीषिका के संकट से उबारना है, चारों ओर शांति एवं समोन्नति की दिशा में बढ़ना है तो आज ही से हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी कि वृक्ष लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे, धरती को यूं विनष्ट न होने देंगे। जनता के स्वास्थ्य को हरने तथा सर्वाधिक दुष्प्रभाव छोड़ने में यदि किसी का हाथ है तो वह वायु-प्रदूषण है। हमें स्वच्छ वायु मिले, प्रदूषण कम हो इसके लिए गायत्री परिवार के वृक्ष गंगा अभियान से जुड़े एवं धरती के सौभाग्य की खातिर बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने चारभुजा मंदिर में दर्शन कर पूज्य गुरुदेव के सत्साहित्य के स्टॉल का उद्घाटन किया। विभिन्न घरों में देव स्थापना की और परिजनों का कुशल क्षेम जाना। प्रस्तुत है झलकियां।
Recent Post
Where Values Were Worshipped, Not Monuments
‘Sajal Shraddha – Prakhar Pragya’ ritual held ahead of Birth Centenary celebrations
Haridwar | December 16
Some moments do not merely become part of history; the...
जन्मशताब्दी समारोह स्थल में जहाँ स्मारक नहीं, संस्कार पूजे गए
आयोजन से पूर्व युगऋषिद्वय की पावन स्मारक का हुआ विशेष पूजन कार्यक्रम
हरिद्वार 16 दिसंबर।
कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो इतिहास नहीं बनते, बल्कि इतिहास को दिशा देते हैं। अखिल विश्व ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 127): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 126): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 125): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 124): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 123): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य:
Read More
