पहाड़ी के शिखर पर बना मातृशताब्दी स्मृति उपवन
देवास। मध्य प्रदेश
गायत्री परिवार देवास की टीम ने शंकरगढ़ की पहाड़ी पर बड़ी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ 151 फलदार, छायादार और औषधीय उपयोग वाले पौधे लगाए। देवास शाखा के मीडिया प्रभारी श्री विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि इस वृक्षारोपण में गायत्री परिवार के श्री राजेंद्र पोरवाल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ने अपनी माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में विशेष सहयोग दिया है। इसके अंतर्गत शीशम, कटहल, जामुन, आम, बरगद, शमी, करंज जैसे 151 पौधों का रोपण किया गया है। युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक श्री प्रमोद निहाले ने सभी लोगों से वर्तमान वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि जिस व्यक्ति ने अपने जीवन काल में एक भी पौधा नहीं लगाया, उसे अपने अंतिम संस्कार में लकड़ी का उपयोग करने का नैतिक अधिकार नहीं है। वृक्षारोपण अभियान में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएँ सभी शामिल हुए। पंचतत्त्व फाउंडेशन की टीम, सैयद सादिक अलिक, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्त्ता, ग्रीन आर्मी के सदस्यों की भी प्रशंसनीय सहभागिता रही।
Recent Post
Where Values Were Worshipped, Not Monuments
‘Sajal Shraddha – Prakhar Pragya’ ritual held ahead of Birth Centenary celebrations
Haridwar | December 16
Some moments do not merely become part of history; the...
जन्मशताब्दी समारोह स्थल में जहाँ स्मारक नहीं, संस्कार पूजे गए
आयोजन से पूर्व युगऋषिद्वय की पावन स्मारक का हुआ विशेष पूजन कार्यक्रम
हरिद्वार 16 दिसंबर।
कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो इतिहास नहीं बनते, बल्कि इतिहास को दिशा देते हैं। अखिल विश्व ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 127): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 126): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 125): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 124): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 123): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य:
Read More
